{"_id":"586a98454f1c1b4d561589f4","slug":"power-cut-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पत्थरकटा-जिला अस्पताल मार्ग पर सोमवार को अभियान चलाकर बिजली काटने पर हंगामा हो गया। इलाकाई लोग जुट गए। टीम से नोकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस और एसडीओ पहुंचे। लोगों को यह एतराज था कि बिना नोटिस अचानक उनकी लाइट काट दी गई। हंगामा बढ़ने पर टीम बैकफुट पर आई और कुछ दिनों की मोहलत की बात कर फिर कनेक्शन जोड़ कर लौट पड़ी।
बिजली विभाग की टीम इन दिनों कटियामारों के खिलाफ अभियान चला रही है। सोमवार को मुराइनटोला उपकेंद्र के जेई आरएन सिंह टीम के साथ शहर के पत्थरकटा चौराहा पहुंचे। यहां पर जिला अस्पताल की ओर के मार्ग पर करीब एक दर्जन कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन कटते ही इलाकाई लोग जुटे और टीम के साथ नोकझोंक करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टीम का कहना था कि कनेक्शन अवैध होने की वजह से आपूर्ति काटी गई है। नया कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग कीजिए। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया कि इसके लिए पहले से समय देना चाहिए था। कुछ समय दिया जाए इसके बाद कनेक्शन ले लिया जाएगा। इसको लेकर करीब एक घंटे तक चौराहे पर हो हल्ला मचा रहा। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को कनेक्शन लेने का मौका दिया गया है। यदि कनेक्शन नहीं लेते तो दुबारा अभियान में बत्ती काट दी जाएगी।
छापेमारी कर टीम ने काटे 64 कनेक्शन
फतेहपुर। बिजली विभाग का छापेमारी अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने अलग अलग स्थानों पर कनेक्शनों की जांच कर बकायदारों पर शिकंजा कसा। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह के निर्देश पर उप खंड अधिकारी सदर अविनाश अग्रहरि के नेतृत्व में टीम ने शांतीनगर इलाके में छापेमारी की। यहां पर टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम ने बिजली चोरी करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एसडीओ ने आबूनगर, तहसील रोड के पास, सिविल लाइन, मुराइनटोला इलाकों में छापेमारी की। यहां पर तीन उपभोक्ता मीटर बाईपास करके बिजली चोरी करते मिले। इसी प्रकार बकाया न अदा करने पर 64 लोगों के घरों की बत्ती काट दी। टीम ने छापेमारी कर ढाई लाख रुपये राजस्व भी वसूला। एसडीओ ने बताया कि शत प्रतिशत बकाया वसूलने के लिए छापेमारी लगातार जारी रहेगी।