फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Postal services disrupted due to the branch manager's negligence.

Fatehpur News: शाखा प्रबंधक की लापरवाही से डाक सेवाएं बाधित

Fri, 17 Jul 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Postal services disrupted due to the branch manager's negligence.
थरियांव। हसवा ब्लॉक के रामपुर थरियांव स्थित शाखा डाकघर पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलने वाला डाकघर अक्सर बंद रहता है। इससे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सहित अन्य डाक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि उच्च अफसरों से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपिन, रमेश, राजू, रतन, नूरा और शकीला बेगम जैसे ग्रामीणों को सरकारी डाक सेवा बाधित होने के कारण कोरियर कंपनियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। डाक अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed