{"_id":"f0880290600c07064084c50c40f6ac1b","slug":"polling-parties-will-now-depart-from-bhua-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बहुआ इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बहुआ इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शामिल बहुआ
विज्ञापन
ब्लाक की पोलिंग पार्टियां अब ब्लाक मुख्यालय के बजाय बहुआ इंटर कालेज से
रवाना होंगी। रविवार की सुबह और शाम को हुई बारिश से ब्लाक परिसर में
जगह-जगह कीचड़ हो गया। मौसम को देखते हुए डीएम राजीव रौतेला ने यह बदलाव
किया। इंटर कॉलेज में रात तक नंबरिंग और बैरीकैडिंग का काम चला।
बहुआ ब्लाक मुख्यालय में बदलते मौसम और बारिश से पोलिंग पार्टियों और दस्तावेज को बचाना चुनौती थी। सुबह आधा घंटा की बारिश से ब्लाक परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से कीचड़ हो गया।
जब अव्यवस्था फैली तो प्रशासन का ध्यान इस ओर गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों के रवानगी का स्थल ब्लाक मुख्यालय के बजाए बहुआ इंटर कॉलेज किया गया। नए रवानगी वाले ठिकाने को पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार करने का काम रात तक चला।
बहुआ के आरओ एमए फारूकी ने बताया कि चुनाव कराने के लिए 212 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। इसके अलावा 12 से 15 फीसदी रिजर्व पार्टी है।