फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

हम सरकार के दबाव में नहीं: चौहान

Fri, 20 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
political
नहर कालोनी में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का स्वागत करते समर्थक। सं - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि हम सरकार के दबाव में नहीं, सरकार हमारे दबाव में है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से बातचीत की जाएगी। टिकैत परिवार से घरेलू रिश्ते पहले भी थे और अब भी हैं
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर राजेश सिंह चौहान ने गंगा के असनी पुल से प्रवेश किया। काफिले का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने किया। सैकड़ों चार पहिया वाहनों के साथ किसानों, नेताओं और उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। स्वागत में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता सक्रिय रहे। राजेश चौहान का काफिला असनी से हुसैनगंज होते हुए सातमील चौराहे से शहर पहुंचा। यहां उन्होंने नहर कालोनी में किसानों की सभा को संबोधित किया। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आजम खान की रिहाई स्वागत योग्य है।
विज्ञापन

बाद में अपने पैतृक गांव हथगाम के सिठौरा पहुंचे। यहां सबसे पहले अपनी मां का आर्शीवाद लिया। स्वागत करने वालो में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पंकज त्रिपाठी, ज्ञानू सचान, धीरेंद्र सिंह, सुशील सिंह चंदेल, पूर्व जिपं सदस्य सीमू सिंह, सुरेश शुक्ल, अविनाश तिवारी, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व कॉपरेटिव चेयरमैन उदय प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed