{"_id":"62040b086874a079c01d51af","slug":"police-sucide-husband-fatehpur-news-knp6797745146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
असोथर। पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। परिजन गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। चिता भी लग चुकी थी। इस दौरान किसी ने पुलिस को मृतक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर
पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असोथर थानाक्षेत्र के महावीर का डेरा मजरे सरकंडी निवासी कुलदीप (28) मुंबई में मजदूरी करता था। इधर, काफी दिनों से गांव में रह रहा था। उसका अक्सर पत्नी पुष्पा से विवाद होता था। पिता ननकाई ने बताया कि बुधवार को बहू
से विवाद के बाद कुलदीप घर से चला गया था। खोजबीन के दौरान पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गुरुवार को गांव किनारे खेत पर चिता लगाकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी किसी ने 112 नंबर पर संदिग्ध हालात में मौत की सूचना दी। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।