{"_id":"690a56da64524ddc270b2a6a","slug":"police-report-robbery-of-goat-trader-after-border-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143397-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीमा विवाद के बाद पुलिस ने बकरा व्यापारी से लूट की रिपोर्ट की दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीमा विवाद के बाद पुलिस ने बकरा व्यापारी से लूट की रिपोर्ट की दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। सीमा विवाद के तीन दिन बाद कोतवाली पुलिस ने बकरा व्यापारी से लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इसी मामले को लेकर सदर कोतवाली और थरियांव थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद चल रहा था।
ललौली थाना क्षेत्र के महना निवासी रामपाल उर्फ गट्टी एक नवंबर को बेरागढ़ीवा बकरी मंडी से बकरा बेचकर लौट रहा था। मंडी गेट के बाहर लोडर चालक खड़ा था। रामपाल के मुताबिक वह किसी व्यापारी का लोडर मानकर बैठ गया था।
इसमें दो लोग पहले से पीछे बैठे थे। तीन किलोमीटर गाड़ी चलने के बाद चालक ने रोका। इसके बाद पीछे बैठे दो लोग उसके अगल-बगल आकर बैठ गए। उसके कहने के बाद भी लखनऊ बाईपास पर लोडर चालक ने वाहन नहीं रोका।
विज्ञापन
हाईवे पर शीशा लाॅक कर तेज आवाज में गाना चालू कर दिया। इसके बाद प्रयागराज हाईवे की ओर ले गए। गला दबाकर थप्पड़ से पीटा। इसके बाद जेब से 50 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।