फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police pick up contractor from home to get Facebook post removed

Fatehpur News: फेसबुक से पोस्ट हटवाने के लिए ठेकेदार को पुलिस ने घर से उठाया

Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police pick up contractor from home to get Facebook post removed
फतेहपुर। आवास विकास निवासी जिला पंचायत ठेकेदार संजय सिंह के घर में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। आरोप है कि मार्च में फेसबुक पर डाले गए सीसीटीवी फुटेज को हटवाने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

देर रात घटना की शिकायत आईजी से करने पर पुलिस ने संजय सिंह को छोड़ दिया। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। परिवार जल्द ही लिखित शिकायत लेकर आईजी से मिलने जाएगा।
विज्ञापन

संजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर रखा है और कई आरटीआई भी लगाई थीं। मार्च में उनके खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनके घर दबिश दी थी। उस दौरान का सीसीटीवी फुटेज संजय सिंह ने फेसबुक पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय का आरोप है कि वही फुटेज हटवाने के लिए कोतवाली पुलिस रात में गेट फांदकर घर में घुसी, कैमरे तोड़ दिए, डीवीआर जब्त कर लिया और उन्हें बेडरूम से उठा ले गई। लाइट बंद कर एमसीबी गिरा दी गई।
उनका एक मोबाइल घर में छूट गया। इसे लेकर उनकी पत्नी कविता सिंह कोतवाली पहुंचीं और आईजी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने संजय को पत्नी की सुपुर्दगी में दे दिया।

संजय का कहना है कि कोतवाल तारकेश्वर राय ने शाम को व्हाट्सएप कॉल पर फुटेज हटाने को कहा था। इन्कार करने पर उन्होंने यह कार्रवाई की। कोतवाल राय तारकेश्वर राय का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed