फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police officers took stock of situation

साप्ताहिक लाकडाउन का पालन कराने निकले अफसर

Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
police officers took stock of situation
खागा। शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसडीएम खागा व सीओ पुलिस बल के साथ कस्बे में निकले। उन्होंने किशनपुर रोड, चौक, बस स्टैंड, नौबस्ता रोड पर जाकर बाजारों की स्थिति देखी। कहा कि सभी व्यक्ति दो दिन तक बंदी का पालन करें। इसके साथ ही प्रतिष्ठान जब खुलें तो नियमों को ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार व सीओ गयादत्त मिश्र शनिवार की सुबह भ्रमण के लिए निकले। उन्होंने कस्बे में साप्ताहिक लॉकडाउन की स्थिति देखी। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद मिलीं तो कुछ दुकानें सरकारी गाड़ी के रुकने के बाद बंद होना शुरू हुईं। इस पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके साथ ही बिना मास्क के घूम रहे लोगों को भी रोककर उन्हें समझाया गया। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति संक्रमण से बचने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed