{"_id":"6292741a63eacf133908c122","slug":"police-maut-mahila-fatehpur-news-knp69940705","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप 16-32-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप 16-32-33
विज्ञापन
मशी देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
असोथर। शादी के एक साल बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांदा जिले के गिरवां थानाक्षेत्र के शिउडा मजरे सौंता निवासी विजय कुमार मिश्रा की बेटी मानसी देवी (22) की शादी बीते साल 14 मई को संदीप शुक्ला पुत्र चुन्नू निवासी सरवल थाना असोथर के साथ हुई थी। संदीप ने बताया कि शुक्रवार की रात वह पिता के साथ लाही कतराने गया था।
देर रात लौटने पर देखा कि पंखे के सहारे साड़ी से मानसी का शव लटका हुआ था। संदीप ने घटना की सूचना मानसी के मायकेवालों को दी।
थाने पहुंचे विजय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग कर रहे थे। संदीप की मां की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मायके पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।