फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,maut,lapata

तीन दिनसे लापता वृद्धा का शव कुएं में मिला

Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
police,maut,lapata
धाता। तीन दिन से लापता वृद्धा का शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

खरसेड़वा गांव निवासी छोटालाल रैदास की पत्नी कछुई देवी (70) मंगलवार को बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन के लिए।
विज्ञापन

उन्हें गांव के बाहर बकरियां मिल गई लेकिन कछुई देवी का पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग गांव के दक्षिण में स्थित एक सपाट कुएं के पास से गुजरे तो उन्हें बदबू महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कुएं में देखा तो अंदर एक महिला पड़ी दिखी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान कछुई देवी के रूप में हुई।
अनुमान है कि धूप से बचने के लिए कछुई देवी कुएं के पास लगे पेड़ के नीचे आराम के लिए पहुंची होगी, इसी दौरान वह कुएं में गिर गई होगी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा करके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed