फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,maarpeet,video

अश्लील वीडियो बनाकर स्वास्थ्य कर्मी से छीने रुपये

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
police,maarpeet,video
फतेहपुर। स्वास्थ्य कर्मी को अगवा करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि उससे रुपये भी छीन लिए गए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा का रहने वाला एक युवक कौशांबी जिले के सिराथू आयुष अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी है। वह 21 जून को घर लौट रहा था। ज्वालागंज बसअड्डे पर नाश्ता करने के लिए उतरा। नाश्ते के दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे। तीनों उसे जबरन जयराम नगर चौराहा से कुछ दूर एक मकान में ले गए। जहां उसे बंधक बना लिया और मार-पीट की। कमरे में उसके कपड़े उतरवा दिए। एक युवक के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाया।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान एक ने आशीष उर्फ कान्हा और दूसरे ने आदित्य नाम लिया। वीडियो बनाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर तीन हजार रुपये छीन लिए। वीडियो को वायरल कर सामाजिक छवि धूमिल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद 15 सौ रुपये आदित्य सिंह के खाते में ट्रांसफर कराए। उसके बाद 30 हजार की मांग करने लगे। उसने एक रिश्तेदार को रुपये लेकर बुलाया। रिश्तेदार को आशंका हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस का मानना है कि गैंग में कई सदस्य शामिल हैं। इस तरह से लोगों का वीडियो बनाकर वसूली करते हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलाया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed