फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police launched a campaign on helmet

पुलिस ने हेलमेट को लेकर चलाया अभियान

Wed, 09 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign on helmet
शहर पुलिस ने बाकरगंज, ज्वालागंज, आईटीआई रोड, राधानगर, पथरकटा चौराहे
विज्ञापन
पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर हेलमेट न लगाने वाले और ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवारों को रोका गया।

आईटीआई रोड पर कोतवाल और एसआई इजहार अहमद ने बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की। ऐसे में अगर कोई मजबूरी में ट्रिपलिंग कर रहा है तो उसे जाने दिया गया। वहीं शौकीन युवकों की बाइक सीज की गईं। कोतवाल ने हेलमेट न लगाने वालों को उनके जीवन सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

पथरकटा चौराहे पर मुराइन टोला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह और बाकरगंज में एसआई परवेज ने चेकिंग अभियान चलाया। जेल रोड और आबूनगर में पुलिस ने बाइक सवारों की चेकिंग करके हेलमेट के लिए जागरूक किया। कोतवाल ने बताया कि हेलमेट न लगाने वाले 20 बाइक सवारों पर जुर्माना और चालान किया गया है।

वहीं ट्रिपलिंग में दस बाइक सीज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed