फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,kidnap,kisaan

किसान के अपहरण की खबर से हड़कंप मचा

Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
police,kidnap,kisaan
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बेहटी गांव में किसान का मंगलवार रात अपहरण किए जाने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस किसान की तलाश में तीन घंटे तक हांफती रही। पुलिस की छानबीन के दौरान अपहृत किसान ने फोन पर बदमाशों के चंगुल से छूटने की खबर दी। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बांदा जिले अर्तरा थाना क्षेत्र के अरखा निवासी मनोज कुमार आरख (35) परिवार के साथ छह साल से चांदपुर के बेहटी में परिवार के साथ रहता है। बेहटी गांव मनोज का बहनोई भूरा का है। वह रात को गांव के बाहर बने मवेशीबाड़े में सोया था। करीब रात एक बजे बहनोई के बड़े भाई विशंभर के पास फोन किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से मनोज ने बताया कि पांच बदमाश उसे पकड़ कर ले जा रहे हैं। विशंभर ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद फोन बंद हो गया।
पुलिस और ग्रामीण खोजबीन करते रहे, कोई सुराग नहीं लगा। करीब तीन घंटे बाद कुंदेरामपुर के पास खेत में बदमाशों के छोड़ने की सूचना मनोज ने बहनोई को
फोन पर दी। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मनोज सही सलामत मिला है। उसे घर भेज दिया गया है। अपहरण का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed