फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police kept searching for the woman all night, found her sleeping in the house in the morning ... Now the husband is missing

Fatehpur News: महिला को रात भर तलाशती रही पुलिस, सुबह घर में सोते मिली... अब पति लापता

Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police kept searching for the woman all night, found her sleeping in the house in the morning ... Now the husband is missing
औंग। पति से विवाद के बाद नदी में कूदने की धमकी देकर महिला शनिवार रात घर से चली गई। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी रात भर तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। सुबह पड़ोसी को महिला घर में सोते मिली। जानकारी पर पुलिस ने राहत की सांस ली लेकिन तभी पता चला कि अब उसका पति लापता है। पुलिस अब उसे तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला औंग थानाक्षेत्र के दरियापुर बांगर गांव का है। गांव के बाबूराम पत्नी संगीता के साथ परिवार से अलग रहता है। शादी के कई साल बाद भी बाबूराम को संतान नहीं है। दंपती के बीच इस बात को लेकर अक्सर कलह होती है। सब्जी काटने को लेकर शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों में विवाद हो गया। उस समय बाबूराम नशे में भी था। गुस्से में संगीता घर के पास से गुजरी पांडु नदी में कूदकर जान देने को धमकी देकर निकल गई। कुछ देर तक बाबूराम पत्नी के लौटने का इंतजार करता रहा लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद संगीता की तलाश शुरू हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने नदी और आसपास छानबीन की लेकिन काफी देर तक जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस लौट गई। संगीता के पड़ोस में प्रधान रामदास रहते हैं। प्रधान ने बताया कि वह भोर पांच बजे घर के बाहर निकले तो संगीता के कमरे में पंखा चलने की आवाज सुनी। वह कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और संगीता कमरे में सो रही थी। इस पर पुलिस को खबर दी। पुलिस गांव पहुंची और संगीता से पूछताछ कर फटकार लगाई। इसी बीच बाबूराम के लापता होने की बात पता चली। ग्रामीणों ने बताया कि शायद पुलिस के डर से वह कहीं चला गया है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला धमकी देकर चली गई थी। जंगल में ही छिपकर ग्रामीणों को खोजबीन करते देख भी रही थी। घरेलू विवाद होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला के पति का अभी पता नहीं चला है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed