{"_id":"62586bcc9876df2d0b099434","slug":"police-hatya-khulasa-fatehpur-news-knp6912408109","type":"story","status":"publish","title_hn":"समक कारोबारी की हत्या में बेटा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समक कारोबारी की हत्या में बेटा समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नमक कारोबारी हत्याकांड में उसके बेटे समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि संपत्ति के लालच में कारोबारी के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। बेटे के मुताबिक पिता उससे नौकरों की तरह व्यवहार करते थे। खर्च के लिए रुपये नहीं देते थे। फिलहाल पुलिस ने बेटे व उसके साथी दोनों को जेल भेज दिया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान बैलाही बाजार में नमक कारोबारी संत कुमार अग्रवाल उर्फ संतू (70) निवासी मीरखपुर की 11 अप्रैल को दुकान के अंदर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अनूप अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लाइन में गुरुवार को वार्ता करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे शैलू और उसके साथी नीरज उर्फ लोहा सिंह निवासी पक्का तालाब नगर पालिका को बिंदकी कस्बे से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बेटे शैलू ने स्वीकारा कि पिता का उसके साथ व्यवहार ठीक नहीं था। रुपये मांगने पर अक्सर पिता से विवाद होता था। कुछ साल पहले ही पिता ने पैतृक खेत बेचा था। उसमें से भी उसे फूटी कौड़ी नहीं मिली थी। तभी उसने पिता की हत्या करने की योजना बनाई। उसने करीब 15 दिन पहले नीरज सिंह उर्फ लोहा को 20 हजार रुपये में पिता की हत्या करने की सुपारी दी। नीरज 16 हजार रुपये एडवांस ले चुका था।
विज्ञापन
इसके अलावा भी सौ-दो सौ रुपये शराब पीने के लिए ले जाता था, लेकिन वारदात के लिए टरका रहा था। घटना की दोपहर पिता से विवाद के बाद नीरज को बुलाया। नीरज के आते ही उसने पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना को लूटपाट दिखाने के लिए शैलू को नीरज नमक की बोरियों में दबाकर भाग निकला।
पुलिस को शैलू के शर्ट में लगे खून के दाग, नमक की बोरियों के पास खून धोने के लिए इस्तेमाल पानी आदि से शक हुआ था। साक्ष्य संकलन के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल नायलान की रस्सी बरामद की गई है। एसपी ने बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा की टीम को खुलासे के लिए 20 हजार का पुरस्कार दिया है।