{"_id":"623e1a5b1a64646c9f7afee6","slug":"police-hatya-arresting-fatehpur-news-knp6875015167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामफल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, खुलासा हुआ.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामफल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, खुलासा हुआ.
विज्ञापन
खागा। रामफल हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में बाबा का पुरवा देवी नगर मजरे हरदो के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को इस धरपकड़ का खुलासा किया गया।
पकड़े गए लोगों में रवि सिंह (32), गेंदालाल (26), शिवबाबू उर्फ सुनील (30), अमरेश सिंह (32) शामिल है। पुलिस ने बताया कि बीती 22 मार्च की रात को चारों लोग नलकूप पर पहुँचे और वहां मौजूद रामफल सिंह से गांजा मांगने लगे।
रामफल के इंकार करने पर चारों से उनकी कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद जब रामफल घर के लिए निकल पड़ा तभी नलकूप से 200 मीटर दूर सड़क पर आते ही लाठी, डंड व कुल्हाड़ी से लैस चारों लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर रामफल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
भागते समय अमरेश सिंह की चप्पल छूट गई। इसी चप्पल से पुलिस ने सुराग हासिल किया। बताया कि हत्या करने से पहले चारों लोग नशे में थे।
धरपकड़ करने में इंस्पेक्टर खागा जयप्रकाश शाही, एसआई प्रवीण यादव, अखिलेश यादव, सिपाही अश्विनी कुमार, ऋषि रंजन मिश्रा और प्रदीप कुमार शामिल रहे।