{"_id":"6266ef0cf23a3b76c4567831","slug":"police-ganja-track-fatehpur-news-knp6932939166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ कीमत का 24 क्विंटल गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ करोड़ कीमत का 24 क्विंटल गांजा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (फतेहपुर)। चौडगरा-भोगनीपुर हाईवे पर नारकोटिक्स लखनऊ और बकेवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
ट्रक चालक गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांजे की अंतर्राष्ट्रीय कीमत आठ करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लखनऊ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक वीर सिंह बुंदेला और बकेवर थानाध्यक्ष नीरज यादव की संयुक्त टीम ने संदिग्ध खड़े ट्रक की चेकिंग की तो उसमें लोहे की चादर लदी हुई थी।
पीछे की ओर बोरों में गांजे के बोरे लदे मिले। पुलिस ट्रक को थाने लेकर पहुंची। ट्रक से 80 बोरों में 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक पंचानंद प्रधान ने गांजा उड़ीसा से राजस्थान लेकर जाना कबूूला। चालक उड़ीसा का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। चालक को गांजा पहुंचाने पर एक लाख की रकम मिलती है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।