{"_id":"6acd3ac123a3e8b193045074","slug":"police-empty-handed-in-farmers-murder-case-teams-seeking-clues-from-cdrs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164394-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान की हत्या में पुलिस के हाथ खाली, सीडीआर से सुराग तलाश रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान की हत्या में पुलिस के हाथ खाली, सीडीआर से सुराग तलाश रहीं टीमें
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव के मजरे गड़रियन पुरवा में किसान सीताराम पाल की हत्या में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हत्या का खुलासा करने के लिए गठित चार पुलिस टीमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
किसान सीताराम पाल की 11 अक्तूबर की रात खेत में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्यारों ने नुकीले औजार से उसके शरीर पर कई जगह वार किए थे। वारदात के बाद से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस किसान के साथ उठने-बैठने लोगों से पूछताछ कर रही है।
इसके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। चार टीमों की जांच के बावजूद अब तक हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और सीडीआर समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।