फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,crimnal,arrest

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा

Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
police,crimnal,arrest
पुलिस हिरास में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मंगलवार भोर तीन बदमाशों को पकड़ा है। जबकि एक बदमाश तमंचे की बट से दो सिपाहियों को घायल कर मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, बम व बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान कोतवाली के फरीदपुर मोड़ के पास थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि दो बाइकों पर चार बदमाश सरकंडी नहर पुल के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें देख फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस बीच एक बदमाश सनी पटेल निवासी कुंदेरामपुर थाना चांदपुर ने सिपाही विवेक गुप्ता और अभिषेक यादव के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया और भाग निकला।
दोनों सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पकड़े गए तीन बदमाशों विष्णु निवासी आलमपुर, राहुल निवासी आलमपुर थाना बकेवर, सोनू निवासी आवरखेड़ा थाना जाफरगंज को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो देसी बम और एक अपाचे बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहुल पर बांदा, हमीरपुर, कानपुर लूट के मुकदमे दर्ज हैं। तीन बदमाशों को न्यायालय भेजा गया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एसआई विनोद कुमार सिंह, एसआई विपिन यादव, मुख्य आरक्षी शाहनवाज हुसैन और सिपाही इंद्रवीर शामिल रहे।
प्रधान के खिलाफ तहरीर दी
बिंदकी। खजुहा ब्लाक की भेवली गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा के चलते प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। मृत गोवंश पड़े होने की सूचना पर 24 मार्च को बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ता हर्षित द्विदी ने बताया कि विरोध करने पर प्रधान पंकज पटेल ने अपने चार साथियों के साथ आए थे। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर गौशाला से भगा दिया। हर्षित द्विवेदी मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की तहरीर दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

प्रधान के उत्पीड़न पर शिकायत की
फतेहपुर। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू ने एसपी से चक कोर्रा सादात के प्रधान हुसैन अमीर उर्फ तब्बू का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की है। प्रधान पर झूठे मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed