{"_id":"66315ed2327abfe3d204c844","slug":"police-caught-three-inter-district-highway-robbers-fatehpur-news-c-12-1-knp1020-668714-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे के तीन अंतर्जनपदीय लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे के तीन अंतर्जनपदीय लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट, चोरी में इस्तेमाल वाहन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस गैंग के दो सदस्यों को पहले जेल भेज चुकी है।
पुलिस लाइन में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि कानपुर अकबरपुर रूरा निवासी आमिर लोडर चालक है। उसके साथ औंग हाईवे पर 21 अप्रैल की रात दो बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। कानपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने पहले जेल भेजा था। मामले में फरार कानपुर घाटमपुर के रहमपुर निवासी दीपक, बाबूपुरवा बाकरगंज निवासी विजय प्रकाश जायसवाल, बिंदकी नरैचा निवासी गोलू गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
गोलू गुप्ता उन्नाव जिला सफीपुर व कानपुर चकेरी में किराये पर रहता है। आरोपियों से बकेवर थाना, कल्यानपुर व मलवां थाना क्षेत्र में पहले हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के पास लूट के 18 हजार 600 रुपये, दो अदद चाकू, एक तमंचा, एक बाइक, एक वैन बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि विभिन्न जनपदों के हाईवे पर खड़े वाहनों के चालकों के सोते समय मोबाइल व लदा माल चोरी कर लेते हैं। पहले कानपुर रहमपुर के अमन और उसके भाई दीपक को पकड़ा गया था। उनकी मोबाइल की दुकान है। दुकान में दीपक मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलकर बेचता है।
कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर में घटनाएं कर चुके हैं। धरपकड़ में इंटेलीजेंस विंग प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी शैलेष कुमार सिंह की अहम भूमिका थी। टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।