फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police caught a consignment of ganja going from Ranchi to Delhi in Fatehpur, one arrested with 12 quintal ganja

फतेहपुर में पुलिस ने पकड़ी रांची से दिल्ली जा रही गांजा की खेप, 12 क्विंटल गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 23 Apr 2021 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Apr 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police caught a consignment of ganja going from Ranchi to Delhi in Fatehpur, one arrested with 12 quintal ganja
यूपी पुलिस
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रक में बोरियों में भरा 12 क्विंटल छह किलोग्राम गांजा मिला है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी भागने में सफल रहा। गांजे की खेप रांची से दिल्ली जा रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शासन से पुलिस टीम को एक लाख रुपये का ईनाम मिला है। गुरुवार रात सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने टीम के साथ लोधीगंज बाईपास पर घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका।
विज्ञापन


पुलिस को गाड़ी में एक व्यक्ति उज्जवल तिवारी निवासी राजोगढ़ी थाना लेस्लीगंज जिला पलामू, झारखंड मिला। उसका एक साथी विश्वनाथ तिवारी निवासी झारखंड भाग निकला। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो अंदर 40 बोरियों के बीच में 12 क्विंटल छह किलो गांजा रखा मिला। पूछताछ में उज्जवल तिवारी ने बताया कि ट्रक संजय सिंह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा भुवनेश्वर से रांची लाया गया था। रांची से गाड़ी लेकर वह दिल्ली जा रहा था। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। गाड़ी दिल्ली पहुंचाने पर उसे 30 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed