{"_id":"6259c2d47f55235ecc5bdc71","slug":"police-action-fir-fatehpur-fatehpur-news-knp6914254103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय में तैनात दो सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय में तैनात दो सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी कार्यालय में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल गुम होने के मामले रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों पर कार्रवाई की है। साथ ही मामले में विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं। आरोपियों में एक पुलिसकर्मी इस वक्त बांदा जिले में तैनात हैं। जांच के बाद दोनों पर निलंबन की गाज गिर सकती है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर निवासी अरुणा देवी के पति स्वर्गीय सुरेश कुमार द्विवेदी प्रयागराज में सिपाही के पद पर तैनात थे। सड़क हादसे में उनकी 27 मार्च 2018 को मौत हो गई थी। अरुणा देवी का कहना है कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बिल एक लाख 33 हजार रुपये हुआ था। इसकी फाइल एसएसपी प्रयागराज कार्यालय में जमा की थी। प्रयागराज से यह फाइल फतेहपुर एसपी कार्यालय भेजी गई। एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही मुंशी सूर्यभान ने फाइल प्राप्त की। उनसे फाइल के बारे में जानकारी की तो पता चला कि दूसरे सिपाही दिनेश कुमार शुक्ला को सौंप दी है। अरुणा देवी का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने ने उनके पति की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल गायब कर दी। इससे उसे बिल का भुगतान नहीं हो सका।
इस मामले की अरुणा ने एसपी से शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद भी फाइल का पता नहीं लगा। एसपी के आदेश पर दोनों पुलि सकर्मियों पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चांदमारी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।