फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,aag,damkal

उरौली के जंगल में अराजकतत्वों ने लगाई आग, मचा हड़कंप

Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
police,aag,damkal
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के यमुना तटवर्ती उरौली गांव के जंगल में गुरुवार रात आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और करीब 50 बीघे में फैल गई। सूचना पाकर एसडीएम नवनीत सिहेरा, तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दमकल को सूचना दी गई, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण हो रही को देखते ही जेसीबी से आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया। शुक्रवार दोपहर तक जंगल से लपटें उठती रहीं। ग्रामीणों में चर्चा है कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है।
विज्ञापन

उरौली गांव के जंगल में गुरुवार रात करीब दस बजे आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देख आसपास के खेत मालिकों के होश उड़ गए। आनन-फानन दमकल व अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। क में जिसके बाद विकराल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल मे आग लगी देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंची लेकिन खराब रास्ते की वजह से आग पर काबू पाने की कोशिश नाकाम हो गई। एसडीएम ने जेसीबी बुलाने के निर्देश दिए।

इसके बाद जेसीबी से आग को रोकने के लिए खरपतवार खोदकर हटाया गया। तब जाकर लपटें थोड़ी कम हुईं। शुक्रवार दोपहर को फिर से आग भड़क उठी। फिर से जेसीबी चलाकर उसे काबू में किया गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि गुरुवार रात कुछ अराजकतत्व जंगल में बैठे देखे गए, जिसके बाद ही आग लगी है।
प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग से खेतों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed