फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Plans to take advantage of the beneficiary astray

योजनाओं का लाभ लेने को भटक रहे लाभार्थी

Fri, 05 Jun 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 05 Jun 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Plans to take advantage of the beneficiary astray

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए जरूरतमंद भटक रहे हैं। कभी अधिकारी नहीं मिलते हैं, तो कभी विभागीय बाबुओं की मनमानी से लाभार्थी लौटने को बाध्य हैं। आज नहीं, कल आने की बात कह करके आए दिन लौटाए जाने वाले जरूरतमंद हताश और निराश हैं।   

विज्ञापन

अमर उजाला ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग का हाल लिया। दोपहर बारह बजे के आसपास इस विभाग के दफ्तर के बाहर दो दर्जन के पास जरूरतमंद जमा थे। गोधरौली गांव से आए विकलांग राम शंकर दफ्तर पहुंचे तो उनकी स्थिति पर तरस खाने के बजाय उम्रदराज की बात की अनसुनी की गई। ऐसे में यह वृद्ध निराश हो गया। हताश होकर दफ्तर छोड़ने वाले विकलांग ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन का पात्र होने के बावजूद विभागीय बाबू सीधे मुह बात नहंीं करते हैं। इसी गांव से आई निर्मला ने समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन कर रखा है। पहले इस महिला को महामाया पेंशन मिलती थी। उक्त महिला ने बताया कि कंप्यूटर में नाम फीड होने के बावजूद टकराया जा रहा है। समाजवादी पेंशन के लिए ही आई शहर की शकीला नाम की महिला ने बताया कि विभाग के बाबू मनमानी पर उतारू है। अधिकारी से मिलने का कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज उसे अधिकारी के सीएम के दौरे में जाने की बात कह करके बैरंग किया जा रहा है। देखा जाए तो यह दो बानगी भर हैं। हकीकत यह है कि इस दफ्तर में आने वाले ज्यादातर पात्रों को सरकारी लाभ के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लंबी दूरी नाप करके आने वाले इन जरूरतमंदों की जेबें ढीली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed