{"_id":"5f23180f8ebc3e63c87bd32f","slug":"pita-par-bachche-ko-jalaane-ka-aarop-giraphtaar-fatehpur-news-knp574210139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर बच्चे को जलाने का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पर बच्चे को जलाने का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव में 26 जुलाई को सात माह के बच्चे को जलाने का आरोप एक मां ने पति पर लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी का कहना है कि बच्चे पर दूध गिर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ललौली थाने के उमरापुर भोदर गांव निवासी रानी की शादी 15 जून 2019 गाजीपुर थाने के मोहम्मदपुर गांव के गौतम के साथ हुई थी। रानी का आरोप है कि पति, देवर नरोत्तम, सास गोमती पत्नी रंजीत दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते हैं।
रविवार की शाम वह घर से बाहर जंगल गई थी। घर से लौटी तो देखा सात माह बेटा आयुष झुलसा हुआ है। उसने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिला एसपी से मिली। एसपी के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पति उसपर शक करते हैं। बेटे को अपना नहीं मानते हैं, इसलिए उसपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। वह साठ प्रतिशत जला है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर विवाद होता रहता था। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राथमिक जांच में बच्चे के गर्म दूध गिरने झुलसने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।