फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pipeline improved after four days, water reached homes

Fatehpur News: चार दिन बाद सुधरी पाइपलाइन, घरों तक पहुंचा पानी

Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Pipeline improved after four days, water reached homes
बिंदकी। गैस पाइप लाइन बिछाने में बरती गई लापरवाही से तीन दिनों तक रहवासी पानी को तरस गए। पालिका को भी पाइप लाइन सुधारने में चार दिन लगे। शाम को पेयजल आपूर्ति के बाद ढाई हजार आबादी को पानी नसीब हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के कुंवरपुर रोड में गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। तीन दिन पहले पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदाई करते समय पेयजल लाइन टूट गई थी। इससे कुंवरपुर रोड, आंबेडकर चौराहा और ललौली रोड, स्टेट बैंक गली आदि स्थानों में जलापूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित थी। इस दौरान करीब 500 घरों की ढाई हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान रही। मामला पालिका के संज्ञान में होने के बावजूद पानी का टैंकर तक नहीं भेजा गया। शनिवार को पूरा दिन पाइपलाइन ठीक करने का काम चलता रहा। इसके बाद देर शाम बिजली आने के बाद लोगों को जलापूर्ति मिल पाई।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ चंद्र कृष्ण पांडे ने बताया कि पाइपलाइन कई स्थानों पर फटी होने के कारण समय लग गया। जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed