{"_id":"648b5522389ffa445102e5a4","slug":"physical-abuse-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-fatehpur-news-c-12-1-287631-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण
Thu, 15 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। निकाह का झांसा देकर एक युवती का प्रेमी ने कई सालों तक शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि दो बार गर्भपात कराया। निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिवार ने गाली गलौज कर युवती को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले की एसपी से शिकायत की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वाजतीय युवक ने तीन साल पहले निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसी दौरान परिजनों ने उसकी बिना मर्जी के दूसरी जगह निकाह करा दिया। निकाह के कुछ दिन बाद प्रेमी के कहने पर पति से तलाक लेकर अलग हो गई।
प्रेमी निकाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह गर्भवती हो गई। प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। कुछ महीने बाद दोबारा गर्भवती होने पर प्रेमी ने फिर से गर्भपात कराया। वह 24 मई 2023 को आरोपी के घर पहुंची और निकाह का दबाव बनाया। आरोपी ने निकाह से मना कर दिया। आरोपी की मां, बहन, पिता, भाई और मामू ने गाली-गलौज कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की। कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।