फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PhD scholar teacher's viral news thrown in social media

पीएचडी स्कॉलर शिक्षिका की सोशल मीडिया में वायरल की फेक न्यूज

Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
PhD scholar teacher's viral news thrown in social media
फतेहपुर। दहेज प्रताड़ना के मामले में बहन का सहयोग करने से नाराज बहनोई ने पीएचडी स्कॉलर शिक्षिका को तंग करना शुरू कर दिया। शिक्षिका की फेंक न्यूज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दिल्ली में रहने वाली पीड़ित शिक्षिका ने बहनोई के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी व्यक्ति की पत्नी दिल्ली में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर हैं। वह शिक्षिका और लेखक भी हैं। उनकी छोटी बहन की शादी करीब दो साल पहले पठान मोहल्ला निवासी जैद आलम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर जैद ने पत्नी से मारपीट की थी। इस पर जैद आलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की तीन माह पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में गजाला ने जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में छोटी बहन की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इसी खुन्नस के चलते बहनोई जैद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देता है। कुछ दिन पहले जैद ने फेंक आईडी बनाई और उसकी झूठी न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल की।
खबर को छात्रों और परिचित के लोगों के बीच तक पहुंचा दिया। उनकी ऑनलाइन क्लास में 60 हजार छात्र हैं। उनके सामने उन्हें बेइज्जती महसूस होती है। मानसिक तनाव के चलते कोई भी कदम उठा सकती है, जिसका जिम्मेदार जैद आलम होगा।
कोतवाली पुलिस ने मामले में मानहानि और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पठान मोहल्ले का जैद आलम किन्नरों की पिटाई से चर्चा में आया था। सोशल मीडिया में किन्नरों की पिटाई किए जाने का करीब दो साल पहले वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में और कोई नहीं, बल्कि जैद था।
मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी जैद को गिरफ्तार किया था। किन्नर जैद की शादी होने पर बधाई देने गए थे तभी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed