फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Percentage of humanity should never be less - Trivedi

मानवता का प्रतिशत कभी न हो कम- त्रिवेदी

Sat, 04 Mar 2017 12:33 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Percentage of humanity should never be less - Trivedi
रघुवंशपुर के दीक्षांत समारोह में गुरुजनों को फूल माला पहनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह हुआ। सरस्वती पूजन, वंदन के बाद कक्षा 12वीं के बच्चों को चंदन रोली से तिलक कर भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षकों ने लेखन सामग्री बांटी। कहा कि बच्चे इसी सामग्री का बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल करें। इसके बाद कक्षा 11वीं के छात्रों ने सीनियर छात्रों को तिलक लगा नम आंखों से विदाई दी। कालेज प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे मौके पर सभी बच्चों को संकल्प लेना चाहिए कि गुरुजनों से मिले मानवीय संस्कारों के तहत आचरण करेंगे। परीक्षा में अंकों का प्रतिशत भले ही कम हो जाए, लेकिन मानवता का प्रतिशत कभी भी कम न होने पाए। यही असली गुरुदक्षिणा है। प्रधानाचार्य शिवबाबू ने कहा कि परीक्षा केंद्र पहुंचते ही वहां के गुरुजनों को आभास होना चाहिए कि बच्चे संस्कारित विद्यालय से आए हैं। इस मौके पर मनीष, आनंद, सुनील, अनिल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed