फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PCS exam to be held in two shifts today, 7,200 candidates at 18 centres

Fatehpur News: आज दो पालियों में होगी पीसीएस परीक्षा, 18 केंद्रों पर 7,200 अभ्यर्थी

Sat, 11 Oct 2025 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
PCS exam to be held in two shifts today, 7,200 candidates at 18 centres
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ प्री परीक्षा रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 7,200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

परीक्षा तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अफसरों ने सीटिंग प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद यानी 8:45 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1:00 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। दोपहर 1:45 बजे के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।




अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व रखी गईं 20 बसें

पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ प्री परीक्षा को लेकर जिले में 20 रोडवेज बसें रिजर्व में रखी गई हैं। रोडवेज डिपो इंचार्ज प्रिंस कुमार ने बताया कि डिपो से विभिन्न रूटों पर 143 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें प्रयागराज से फतेहपुर के लिए 43 बसें चल रही हैं। परीक्षा में पंजीकृत 7,200 अभ्यर्थियों में करीब पांच हजार महिलाएं हैं। यह अभ्यर्थी प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी से आएंगे। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व से 20 बसें रिजर्व में रखी गई हैं।





ये हैं परीक्षा केंद्र

एएस इंटर कॉलेज शांतिनगर, दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलवां, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज आबूनगर, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा, डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला महाविद्यालय सिविल लाइंस, पीएमश्री सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिंदकी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आईटीआई रोड, महात्मा गांधी महाविद्यालय शांतिनगर, नगर पालिका नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, पीसीपी इंटर कॉलेज हुसैनगंज, बहुआ इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बहुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज दनियालपुर हसवा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed