{"_id":"61b102e7d01be33d0e294b4a","slug":"pattharkata-patelnagar-road-will-be-built-before-the-new-year-fatehpur-news-knp6685044177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से पहले बन जाएगी पत्थरकटा-पटेलनगर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से पहले बन जाएगी पत्थरकटा-पटेलनगर रोड
विज्ञापन
पटेल नगर से पत्थरकटा चोराहा डिवाइडर रोड़ में काम करते मजदूर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नए साल से पहले पत्थरकटा-पटेलनगर डिवाइडर रोड बनकर तैयार हो जाएगी। एक करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे इस मार्ग के काम में डीएम की सख्ती के बाद तेजी आई है। मंगलवार को ईओ मीरा सिंह ने भी स्थलीय निरीक्षण कर काम तेजी से कराने के निर्देश दिए थे।
शहर के मुख्य मार्गों में शामिल पत्थरकटा-पटेलनगर रोड के निर्माण में विद्युत पोल बाधक बने थे। हालांकि ज्यादातर पोलों को शिफ्ट किया जा चुका है लेकिन अभी भी एक ट्रांसफार्मर और कुछ पोल शिफ्ट होने बाकी है। यही कारण है कि निर्माण की गति धीमी थी। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण प्रशासन इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने के प्रयास में है। मंगलवार को डीएम ने कई विभागों को नोटिस देकर कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को इस काम में तेजी दिखाई दी।
अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल का कहना है कि हर हाल में रोड का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क बनाने के साथ डिवाइडर में बिजली के पोल लगाने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। नए साल में यह सड़क रंगबिरंगी रोशनी के साथ सबका स्वागत करेगी।