फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patients referred from the district hospital will immediately get 108

Fatehpur News: जिला अस्पताल से रेफर मरीज को तत्काल मिलेगी 108 एंबुलेंस

Mon, 29 Jan 2024 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patients referred from the district hospital will immediately get 108
फोटो-20-जिला अस्पताल में खुला 108 एंबुलेंस का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन


-कानपुर हैलट में जल्द मिलेगा इलाज, जिला अस्पताल में खुला एंबुलेंस का कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अब जिला अस्पताल से रेफर गंभीर मरीजों को 108 एंबुलेंस मिलने में लेटलतीफी नहीं होगी। इसके समय से गंभीर मरीजों को कानपुर हैलट में इलाज मिल सकेगा।
108 एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार हुआ है। अभी तक जिला अस्पताल से रेफर मरीजों को कानपुर ले जाने के लिए डाक्टर से 108 एंबुलेंस कार्यालय फोन कराना होता था। वहां पर आपरेटर के बाद प्रबंधक और इनके बाद डाक्टर बात करने के बाद एंबुलेंस के लिए कॉल होने पर ही एंबुलेंस मिलती थी। इसमें 20 से 30 मिनट का समय लगता रहा है। इससे तीमारदारों से प्राइवेट एंबुलेंस ले जाना मजबूरी थी। रोगी समय से इलाज न मिलने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ते देते थे।
विज्ञापन

समय से एंबुलेंस की उपलब्धता के लिए जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस का आफिस खोला गया है। यहां पर हर समय दो एंबुलेंस खड़ी रहती है। विलंब होने पर दफ्तर से संपर्क कर तत्काल एंबुलेंस प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम प्रबंधक आशीष कुमार का कहना है कि रोगियों को तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों के तीमारदार कार्यालय में संपर्क कर एंबुलेंस प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed