फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers troubled by jam, vehicles kept crawling

Fatehpur News: जाम के झाम से परेशान राहगीर, रेंगते रहे वाहन

Sat, 31 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by jam, vehicles kept crawling
बिंदकी। कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम लगता है। जाम लगने के कारण वाहन रेंगते रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के मुख्य मार्ग तहसील रोड, ललौली रोड, मुगल रोड और कुंवरपुर रोड में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। रोड किनारे फुटपाथों में दुकाने लगने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक जाम लगना आम बात है।
विज्ञापन

बाईपास निर्माण पूरा न होने के कारण भारी वाहन बड़ी संख्या में कस्बे के अंदर से आते जाते हैं। इससे जाम की समस्या गंभीर बनती जा रही।
सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि आंबेडकर चौराहे में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते हैं। ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि जल्द ही मुख्य मार्गों के फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed