{"_id":"bd01df78134530b8d7e19441512aa9c5","slug":"participants-of-fatehpur-mahotsav-showed-talent-at-audition-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर महोत्सव के प्रतिभागियों ने आडीशन टेस्ट में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर महोत्सव के प्रतिभागियों ने आडीशन टेस्ट में दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार फतेहपुर महोत्सव में जहां स्वर लहरियों की गूंज होगी, वहीं अन्य रंगारग कार्यक्रम सतरंगी छटा बिखेरेंगे। छह से 11 फरवरी तक होने वाले फतेहपुर महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियां देने के लिए प्रतिभाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
ऑडीशन टेस्ट में प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार महोत्सव में एक तरफ जहां फिल्मी गीतों की धूम होगी वहीं, दिग्गज कवियों, शायरों की रचनाएं श्रोताओं को कॉकटेल काव्य का मजा दिलाएंगी।
विज्ञापन
फतेहपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महोत्सव के आयोजन को लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में ऑडीशन लिया गया। नृत्य, गीत, नाटक आदि के कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों ने की, जिसे निर्णायक टीम ने हुनर को समझते हुए अंक दिए।
विज्ञापन
सोमवार को ऑडीशन में एक सैकड़ा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किए। प्रतिभागी प्रिंस, रुस्तम, राजू ने देशभक्ति गीत में प्रस्तुति दी तो संगीता, सोनम, दीपाली आदि ने राजस्थानी गीत में अभिनय दिखाया।
अब तक करीब तीन सौ प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। निर्णायक टीम के सदस्य अशोक तपस्वी, विवेक श्रीवास्तव, ओपी द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, विष्णु प्रिया ने प्रतिभागियों के हुनर को परखा।