फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pareshani,mausam,garmi

गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त

Tue, 26 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
pareshani,mausam,garmi
फतेहपुर। जनपद में सोमवार को आसमान से आग बरसी। पारा 42 डिग्री पहुंच गया और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। प्रतिदिन की तरह शाम को भी गर्मी का असर बरकरार रहा और लोग पसीना पोछते दिखाई दिए। उनका कहना है कि हर रोज गर्मी बीते दिन से अधिक प्रतीत हो रही है।
सोमवार को तो सुबह से ही वातावरण में गर्मी का अहसास होने लगा था। सुबह आठ बजे पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह घूमकर घर लौटने वाले लोगों को गर्मी परेशान करने लगी। सुबह दस बजे पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। बारह बजे 41 व दोपहर एक बजे पारा 42 डिग्री सेल्सियस गर्मी बताने लगा।
विज्ञापन

सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से झुलसने लगे। चेहरे पर तौलिया बांधकर ही दोपहिया वाहन चालक घर से निकले। पैदल चलने वाले राहगीर पेड़ों की छांव में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर धूप का कर्फ्यू लगा रहा। चार बजे के बाद पारे में गिरावट आई और पारा 40 डिग्री हो गया लेकिन लोग पसीना पोछते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed