{"_id":"240c9ec3aaf17afaf2afedd1f8f0457a","slug":"panki-outcry-about-diesel-supplies-from-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनकी से आपूर्ति बंद होने से डीजल को लेकर हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनकी से आपूर्ति बंद होने से डीजल को लेकर हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के फिलिंग सेंटरों में भी डीजल का संकट खड़ा हो गया है। आम दिनों में मिलने वाले डीजल की आपूर्ति घट करके आधी हो जाने से फिलिंग सेंटरों से जरूरतमंदों को लौटाया जा रहा है। डीजल न मिलने से खेती-बाड़ी का कामकाज प्रभावित होने से लेकर सहालग में जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। बिना डीजल के बारात के लिए बुक की गईं तमाम बसें जहां का तहां खड़ी हैं।
विज्ञापन
कानपुर के पनकी डिपो से सप्ताह भर से आपूर्ति न मिलने से डीजल संकट गहराता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जिले को हरेक दिन होने वाली करीब 300 किलोलीटर (केएल) डीजल की आपूर्ति के सापेक्ष मौजूदा पचास फीसदी के आसपास आपूर्ति घटने से फिलिंग सेंटरों का गणित गड़बड़ा गया है। इस समय केवल झांसी के माती डिपो से डीजल की आपूर्ति हो रही है। पनकी डिपो से आपूर्ति न मिल पाने से फिलिंग सेंटर वाले अपने नियमित ग्राहकों को ही स्टाक के लिहाज से डीजल मुहैया करा रहे हैं। नए ग्राहकों को साफ ना कहा जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में किसान को गेहूं की मड़ाई करने को डीजल नहीं मिल पा रहा है। डीजल खत्म हो जाने से ट्रैक्टर बीच में ही खड़े हो रहे हैं। मलवां के बब्लू यादव कहते हैं कि डीजल नहीं मिलने से मड़ाई का काम नहीं हो पा रहा है। हुसैनगंज के संतोष कुमार भी डीजल न मिलने से मड़ाई का काम नहीं कर पा रहे हैं। कमोबेश यही स्थित सहालग के दौर में प्राइवेट वाहनों के संचालकों की है। जिन्हें डीजल न मिलने से कई बारातों की बुकिंग कैंसल करनी पड़ रही हैं। हालात यह रहे कि जिले की साढ़े तीन प्राइवेट बसों में गुरुवार को एक सैकड़ा बसें डीजल न मिल पाने के कारण जहां का तहां खड़ी हो गईं। इनमें से दर्जन भर बसें तो बकायदा बारात में बुक हैं। जिला बस एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत अली कहते हैं कि किसी टंकी में डीजल नहीं है। वाहन मालिक को बस बुकिंग कराने वाले को जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
‘मौजूदा समय में फतेहपुर के 175 केएल डीजल की आपूर्ति होने से आपूर्ति में असर पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों मेें डीजल मिल रहा है। शुक्रवार तक आपूर्ति की स्थिति में और सुधार होगा’। - मोहम्मद इलियास, डिप्टी मैनेजर रिटेल सेल, आईओसी