फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pandu river discharged into the river tied Ufnai

उफनाई गंगा ने बहा दिया पांडु नदी का बंधा

Sat, 23 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pandu river discharged into the river tied Ufnai
पांडु नदी के बांध के ऊपर पानी का कटान। - फोटो : अमर उजाला
 गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसका असर गुरुवार रात पांडु नदी पर आ गया। उफनाई गंगा ने पांडु नदी की धारा मोड़ने के लिए बने बंधे को बहा दिया। इससे औंग क्षेत्र में जाढ़े का पुरवा, बिंदकी फार्म और बेनी खेड़ा गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा तिलहन फसलें डूब गई हैं। दस किसानों की बोरिंग (इंजन सेट) के ऊपर से पानी बह रहा है। बाढ़ की चपेट में दो दर्जन गांव हैं। वहीं बेनी खेड़ा गांव का जिले से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन से थमा हुआ है।
विज्ञापन



जिले में पहाड़ों की बारिश का असर गंगा नदी में दिख रहा है। चार दिन से लगातार नदी का पानी बढ़ रहा है। गुरुवार रात अचानक गंगा नदी की धारा ने पांडु नदी को अपने में समाहित कर लिया। इससे औंग क्षेत्र के किसानों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन



औंग प्रतिनिधि के मुताबिक मई में अचानक पांडु नदी ने अपनी धारा बदल दी थी, इससे कई गांवों की खेती योग्य भूमि कटान में समा गई थी। गांव भी डूबने का खतरा होने लगा था। तब कटान को रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ओएसडी रहे रामऔतार मित्तल ने यहां खुद की पहल पर बांध का निर्माण कराकर नदी की धारा पुन: पुरानी दिशा की ओर मोड़ दिया था। इससे खतरा टल गया था। अब गंगा में आई बाढ़ ने पांडु नदी के बंधा को बहा दिया है। पांडु नदी उफना गई है। बेनीखेड़ा गांव नए और पुरानी धारा के बीच में होने की वजह से वहां के लोगों का जिले से संपर्क टूट गया है, यहां के ग्रामीणों को सिकठिया (कानपुर) होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाढ़ से प्रभावित किसान:- योगेंद्र, रामऔतार, रामपाल, बागीश, राजकुमार, पप्पू, रामदास, बैजनाथ, कैलाश, रामधनी, नागेश्वर समेत अन्य कई किसानों की बाढ़ से फसलें डूब गई हैं। इसमें इंजन बोरिंग (निजी नलकूप) के ऊपर से पानी बह रहा है।
-


पांडु नदी के तटवर्ती गांव :- भयपुर, आशापुर, गलाथा, नयापुरवा, दरियापुर, बागंर, कटरी, बेनीखेड़ा, जाडे़ का पुरवा, बंबुरीखेड़ा, बड़ाखेड़ा, मल्हूखेड़ा, चंदनहा, कालीकुंडी, बेरी नारी, रामघाट, कलकत्ता फार्म , बिंदकी फार्म, रानीपुर, अवसेरीखेड़ा आदि हैं।



बाढ़ चौकियां अलर्ट :- एसडीएम जेएन सचान ने बताया कि बाढ़ चौकियाें पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गय है। लेखपाल व कानूनगो को क्षेत्र में रह कर हर दिन की रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed