फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   paee ke jangal mein chhaapa, chal rahee thee tamancha phaiktree

पाई के जंगल में छापा, चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

Fri, 16 Oct 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
paee ke jangal mein chhaapa, chal rahee thee tamancha phaiktree
खागा(जालौन)। कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की शाम पाई गांव के जंगल में छापा मार कर तमंचा फैक्ट्री का भांडा फोड़ दिया। यहां से पुलिस ने एक कारीगर और आपूर्तिकर्ता को दबोच लिया जबकि एक कारीगर भाग निकला। मौके से तमंचा व बनाने के उपकरण बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को पाई गांव के जंगल में तमंचा बनाने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने सूत्र लगा रखे थे। गुरुवार की देर दोपहर एसएसआई गोविंद सिंह चौहान और महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। जिस पर कारीगर इकलाख पु़त्र आफाक निवासी खैरई और सप्लायर अंकित श्रीवास्तव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी रानीपुर बहेरा थाना किशनपुर को दौड़ा कर पकड़ लिया। एक कारीगर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, दो अधबने तमंचे , दो कारतूस व तमंचा बनाने के सभी उपकरण मौके से बरामद किए। आरोपियों ने कारीगर अबरार पुत्र युसुफ निवासी पाई के भाग निकलने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों खागा कस्बे के कुछ लोगों को हाल फिलहाल असलहे बिक्री करने की बात कुबूल की है। जिस पर पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की लेकिन, वह नहीं मिले। पुलिस तमंचा खरीदने वालों की खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed