फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Paddy crop drying up due to power tripping and low voltage

Fatehpur News: बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से सूख रही धान फसल

Sun, 08 Sep 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop drying up due to power tripping and low voltage
धाता। बिजली ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से धान की फसल करने वाले किसान परेशान हैं। हर 15 से 20 मिनट में बिजली कटौती हो जाती है। इससे पानी के नलकूप नहीं चल पाते और दो हजार एकड़ फसल सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। धान की फसल के लिए नलकूपों ही अब सहारा हैं। नलकूप को चलाने के लिए 400 से 440 किलोवाॅट वोल्टेज का होना जरूरी है। लेकिन उपकेंद्र से छह घंटे रोस्टिंग के बाद आपूर्ति में लगातार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। 250 किलोवॉट वोल्टेज पर कुछ नलकूप चलते भी हैं, तो उनसे तीन इंच की जगह डेढ़ इंच ही पानी निकल रहा है। ऐसे में धाता, सोनारी, हरदवां फीडर के बेलाई, भदियापुर, घोषी, लिहयी, गोविंदपुर सहित करीब आधा सैकड़ा से अधिक गांवों की दो हजार एकड़ फसल खेत में सूख रही हैं। क्षेत्र के किसान राकेश कुमार सिंह, बनवारी लाल, मुहम्मद युसूफ, कल्लू, रमेश सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण नलकूप बंद हैं। धूप की वजह धान पीला हो रहा है और उसे बचाने के लिए सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed