फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Overload six trucks, six tractors caught from Salempur

सलेमपुर खदान में छापेमारी, ओवरलोडिंग में पकड़े गए छह ट्रक, छह ट्रैक्टर

Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Overload six trucks, six tractors caught from Salempur
सलेमपुर खदान में शनिवार भोर पहर एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह और सीओ अंशुमान मिश्र की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। खदान से निकलकर जा रहे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर पकड़े।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र में सलेमपुर, रानीपुर, मझिगवां खदान संचालित हो रही हैं। यहां से ओवरलोडिंग का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अफसरों ने खदान के नजदीक अढै़या मोड़ पर 6 ट्रक और 6 ट्रैक्टर ओवरलोड पकड़े। अफसरों का दावा है कि खदान के अंदर पहुंचे तो उन्हें कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

पकड़े गए वाहनों को खखरेरू थाने व शिवपुरी चौकी में खड़ा कराया गया है। चेकिंग के दौरान वाहनों के चालक, खलासी कूदकर भाग निकले। इससे पहले नवंबर में एसडीएम ने खदान में ओवरलोडिंग पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले भी छापामारी की गई थी। तहसील क्षेत्र में संचालित सभी खदानों से ओवरलोडिंग का जमकर खेल चल रहा है। खदानों पर कोई रोक-टोक न किए जाने के कारण संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह ने बताया कि धरपकड़ के बाद वाहनों पर जुर्माना होता है। जुर्माना खदान संचालक को भी अदा करने का नियम है। अभियान चलाकर धरपकड़ हो रही है।

खनन विभाग को खदान संचालकों को नोटिस देकर जवाब लेना चाहिए। उधर, खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन ने कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं दी है। तहसील की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed