फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Over 100 potholes on a one-kilometer stretch of road in Chaudagra; travel is risky.

Fatehpur News: चौडगरा में एक किमी सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे, सफर जोखिम भरा

Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Over 100 potholes on a one-kilometer stretch of road in Chaudagra; travel is risky.
फोटो-35- फतेहपुर से चौडगरा आने वाले संपर्क मार्ग का हाल। संवाद
चौडगरा। कानपुर-फतेहपुर मार्ग पर चौडगरा क्षेत्र से गुजरना वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जोखिम भरा हो गया है। रखरखाव के अभाव और लगातार बारिश से सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन

कस्बे से पहुर मोड़ तक महज एक किलोमीटर के दायरे में 100 से अधिक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर का यह हिस्सा पार करने में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के दौरान चौडगरा चौराहा से रेलवे ब्रिज तक गड्ढों को बालू और गिट्टी से भरकर अस्थायी मरम्मत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज पर भी गड्ढों की पैचिंग कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण काम न होने से कुछ ही समय में सड़क फिर बदहाल हो गई। फतेहपुर की ओर से चौडगरा चौराहे के नीचे आने वाले मार्ग पर भी गहरे गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल है। इससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में नाराजगी है।
पहुंर निवासी विवेक मिश्रा ने बताया कि यह मार्ग भोगनीपुर और बांदा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे है। प्रतिदिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की अनदेखी हो रही है। अस्थायी पैचिंग के बजाय स्थायी समाधान की जरूरत है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि गड्ढे भरने का काम शुरू कराया गया था, लेकिन बारिश के कारण डामरीकरण और मरम्मत प्रभावित हुई है। पानी सूखते ही सड़क सुधार का कार्य तेजी से कराया जाएगा।

फोटो-35- फतेहपुर से चौडगरा आने वाले संपर्क मार्ग का हाल। संवाद

फोटो-35- फतेहपुर से चौडगरा आने वाले संपर्क मार्ग का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed