फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Out of 249 complaints, 27 have been resolved

समाधान दिवस: 249 शिकायतो में 27 का हुआ निस्तारण

Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Out of 249 complaints, 27 have been resolved
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह। संवा? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शनिवार को गांधी जयंती के कारण समाधान दिवस नहीं हो सका था। इस कारण सोमवार को इसका आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण किया। खागा, फतेहपुर और बिंदकी तहसीलों में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 249 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिनके सापेक्ष महज 27 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 222 लोगों को अधिकारियों का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

सदर तहसील में कुल 48 शिकायतें पहुंची। इसमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को देकर समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश डीएम ने दिए। डीएम ने कहा कि आवास, नाली, कब्जा व जमीन से
विज्ञापन

जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी, पुलिस बल लेकर टीम बनाकर जाएं। निस्तारण करने के बाद अफसरों को अवगत भी कराते रहे। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में आई शिकायतों व निस्तारण की जांच के लिए रजिस्टर भी देखा। इस मौके पर सदर तहसीलदार गणेश सिंह, सीएमओ डॉ.राजेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ अशोक निगम, डीएसओ अंजनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार इस तरह से आईं शिकायतें और हुआ निस्तारण -
-----------------------------------------------------------------------------------
तहसील - शिकायतें - निस्तारण - लंबित
------------------------------------------------------------------------------------
फतेहपुर - 48 - 3 - 45
खागा - 74 - 17 - 57
बिंदकी - 127 - 7 - 120
----------------------------------------------------------
कुल - 249 - 27 - 222
------------------------------------------------------------
फतेहपुर। सदर तहसील के अढ़ावल क्षेत्र में यमुना में बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्य करने वाले 16 नाविकों को डीएम ने सम्मानित किया। इस दौरान उनके खाते में प्रोत्साहन धनराशि भेजी गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed