फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   othr

पहली जुलाई से आनलाइन पढ़ाना हुआ अनिवार्य

Tue, 30 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
othr
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग पहली जुलाई से राजकीय और एडेड स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी करेगा। इसके लिए विभाग ने जिले के इन विद्यालयों को ऑनलाइन कंट्रोलरूम से जोड़ दिया है। विद्यालय में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ऑनलाइन कंट्रोलरूम संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 45 राजकीय और 72 एडेड विद्यालय संचालित हैं। इनमें बोर्ड परीक्षा के पहले से पठन-पाठन व्यवस्था बंद है। साढ़े चार महीने से इन संस्थाओं का स्टाफ अपने घरों में है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर पहली जुलाई से यह स्कूल खोल दिए गए हैं। यहां के समस्त स्टाफ की प्रतिदिन स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। स्कूल से ही शिक्षक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है। यहां पर आठ कंप्यूटर लगाकर ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ दिए गए हैं। यहां पर बैठकर किसी भी स्कूल की व्यवस्था की किसी भी समय निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में राजकीय और एडेड स्कूलों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। इनका समस्त स्टाफ नियत समय से स्कूल जाएगा और शैक्षिक पंचांग के तहत बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएगा। व्यवस्था का निरीक्षण कंट्रोलरूम से किसी भी समय देखा जा सकता है। अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। उत्कृष्ट माध्यमिक शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक छह जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार प्रतियों में तय प्रारूप में आवेदन जमा कराकर जिला चयन समिति से अनुमोदन कराने के बाद भेजना अनिवार्य है।
..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed