फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

Fatehpur News: सेवानिवृत्त कर्मी के घर का ताला तोड़कर नकदी चोरी ..

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
सेवानिवृत्त कर्मी के घर से हजारों का माल पार
विज्ञापन

चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी कर्मी के घर का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोर नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। कस्बे में तीन दिन में यह चोरी की तीसरी वारदात है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष जताया है।
किशनपुर कस्बा वार्ड नंबर 10 निवासी नर्मदा सिंह सेवानिवृत्त कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि भूसे वाली कोठरी में ताला लगाकर रात को परिवार समेत दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए थे। चोर ताला तोड़कर कोठरी में पहुंचे। कोठरी के पीछे के कमरा है। भूसा होने की वजह से ईंट रखकर दीवारनुमा बना रखा है। चोर ईंटें हटाकर कमरे पहुंच गए।
विज्ञापन

कमरे में कुर्ते की जेब से 19 हजार रुपये चुरा ले गए। वह शाम को बैंक से पेंशन निकाल कर लाए थे। घटना की तहरीर पर पुलिस जांच करने पहुंची है। इसी तरह महावतपुर असहट गांव निवासी बाबू पाल के घर में पीछे से चोर कूदकर बुधवार रात गहने , नकदी, बर्तन चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात एकडला गांव निवासी पीएसी जवान गोवर्धन लाल सोनकर और जनानतारा मजरे गढ़ा गांव में सुनील सोनकर के घर से नकदी और जेवरात चोरों ने पार किए थे। प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
परचून की दुुकान 10 हजार का सामान चोरी
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लहुरी सरांय गांव निवासी मथुरा प्रसाद गुप्ता की गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। दुकान का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये का सामान चोर चुरा ले गए। दुकान के बगल में सहज सेवा केंद्र चोरी का प्रयास किया। ताला तोड़ने में चोर असफल रहे। संवाद

नलकूप की मोटर खोल ले गए
फतेहपुर। कारखाना संचालक के नलकूप का ताला तोड़कर चोर हजारों का माल चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा निवासी रजत शुक्ला सौंह रोड पर तेल कारखाना है। कारखाने के बरामदे में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग मशीन लगी है। सबमर्सिबल पंप में बुुधवार रात ताला तोड़कर नलकूप की मोटर, पाइपलाइन चोरी हुआ है। पुलिस चोरी की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed