फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

Fatehpur News: मवेशी चुराने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
other
खागा। नौबस्ता रोड नहर के पास घास चर रही एक बकरी को चुराकर भागने वाले एक गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने घेराबंदी कर पश्चिमी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बकरी को बरामद कर एक पिकअप गाड़ी भी पकड़ी गई. जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

खागा कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी बबलू सिंह ने 28 नवंबर को अपनी बकरी को नौबस्ता नहर के पास चरने के लिए छोड़ दिया। कुछ देर बाद बकरी गायब हो गई। पूछताछ के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि एक पिकअप में सवार कुछ लोग आते हैं और बकरी-बकरा को चुराकर ले जाते हैं। तब उसने गुरुवार शाम कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बकरी चुराने की तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घटना की जांच में लगे उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने शुक्रवार की सुबह पश्चिमी बाईपास के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिकअप गाड़ी भी मिली और जांच के दौरान उन्होंने बकरी भी बरामद कर ली। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बकरी उन्होंने नौबस्ता रोड नहर के पास से चोरी की है। उनके दो साथी भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान मूल रूप से गाजीपुर कस्बा और वर्तमान में संग्रामपुर सानी के रहने वाले सलमान और बुदवन गांव निवासी रामखेलावन के रूप में हुई है। उनके साथियों के नाम सोहेल उर्फ गुड्डू निवासी ऐलई और मोनू उर्फ मोहम्मद सफीक कुरैशी निवासी पक्का तालाब है, जो फरार हो गए है। बकरी बबलू सिंह को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed