{"_id":"5efb461b8ebc3e43046b3fca","slug":"other-fatehpur-news-knp568415562","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फतेहपुर। प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कमरे की दीवार तुड़वाकर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरेलू विवाद की वजह से काफी दिन से तनाव में होने की बात सामने आई है।
शहर के तुराबअली का पुरवा निवासी इजहार अनवर का बेटा फरमान हसन (20) एंबुलेंस चलाता था। वह सोमवार रात करीब दस बजे घर पहुंचा था। किसी से बातचीत किए बगैर कमरे में सोने चला गया। कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। कुछ देर बाद पिता किसी काम से कमरे में पहुंचे। कमरा खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने कमरे में एक ओर की
दीवार तुड़वाई। फरमान का शव पंखे से गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। सुसाइड नोट नहीं मिला। फरमान चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अरमान खागा स्थित ससुराल में रहता है। पिता इजहार अनवर तुराबअली का पुरवा में सिलाई का काम करते हैं। फरमान की मां की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। साथियों ने बताया कि फरमान घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में रहता था। करीब पांच साल से घर में खाना नहीं खाता था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।