फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 30 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
हसवा/फतेहपुर। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शादी समारोह खत्म होने के बाद युवक टेंट खोल रहा था। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में पाइप छू गया। सदर अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हसवा बाजार निवासी शिवकरन लाल सोनी का बेटा प्रशांत कुमार वर्मा उर्फ पप्पू सोनी (25) गांव के विनोद केसरवानी के टेंट में काम करता था। शनिवार को आंबी गांव में एक मुस्लिम परिवार में शादी थी। रविवार की रात टेंट खोलने के लिए प्रशांत एक अन्य मजदूर साथी बब्लू के साथ टेंट खोलने गया था। करंट की चपेट में आकर प्रशांत वहीं पर गिर गया। ग्रामीण निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल ले गए। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मजदूर का एक बड़ा भाई सर्वेश और छोटी बहन शिखा है। थानेदार विनोद गौतम ने बताया कि मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है और न ही किसी तरह का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

2014 में कस्बा बाजार में रहने वाले अमरनाथ सोनी की हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने छह लोगों को आरोपी बनाया था। आरोपियों में प्रशांत भी जेल गया था। दो साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटने के बाद टेंट में काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed