{"_id":"5efa35ff8ebc3e42c701ef39","slug":"other-fatehpur-news-knp568205224","type":"story","status":"publish","title_hn":"ायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के पास टायर फटने से अनियंत्रित कार सोमवार की सुबह खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। कार में चार लोग सवार थे। एक को कानपुर रेफर किया गया है।
कार सवार बिहार प्रांत के वैशाली जिले के राजापाकर बंगारा चौक के रहने वाले हैं। कार सवार मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह लोग गुड़गांव में टायर पंक्चर की दुकान चलाते हैं। लॉकडाउन में घर कार से लौट रहे थे। बिलंदा के समीप कोल्ड स्टोरेज के पास तड़के करीब चार बजे अचानक टायर फटने से कार बेकाबू होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में रिश्ते के भाई शमशेर (38), नूर शहीद आलम उर्फ मुन्ना (40) और बड़े भाई सद्दाम गंभीर रूप
से घायल हो गए। शमशेर और मुन्ना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया, जबकि सद्दाम की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल विनोद गौतम ने बताया कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।