{"_id":"5efa35fd8ebc3e42da4d31d5","slug":"other-fatehpur-news-knp5681737117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
फोटो-13- फतेहपुर में दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार
फतेहपुर में टायर फटने से बेकाबू कार खड़े ट्रक में घुसी
- हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो घायल
- बिहार से गुड़गांव काम पर लौटते समय हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हसवा/फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के पास टायर फटने से अनियंत्रित कार सोमवार भोर खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक को कानपुर रेफर किया गया है। चौथे की हालत ठीक है।
कार सवार बिहार प्रांत के वैशाली जिले के राजापाकर बंगारा चौक के रहने वाले हैं। कार सवार मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह लोग गुड़गांव में टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। लॉकडाउन में घर लौट गए थे। कार से काम पर लौट रहे थे। बिलंदा के समीप कोल्ड स्टोरेज के पास तड़के करीब चार बजे अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में रिश्ते के भाई शमशेर (38), नूर शहीद आलम उर्फ मुन्ना (40) और बड़े भाई सद्दाम गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में शमशेर और मुन्ना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना में सद्दाम की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया है। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मार्च्युरी में रखवाए गए हैं। कोतवाल विनोद गौतम ने बताया कि परिजनों को सूचना भेजी गई है। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।