{"_id":"5ef4f1688ebc3e43034b16ff","slug":"other-fatehpur-news-knp567605632","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्यानपुर समेत तीन थानेदारों का फेरबदल .....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्यानपुर समेत तीन थानेदारों का फेरबदल .....
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पांच थानों में फेरबदल किया है। हाईवे की घटनाओं के खुलासे में नाकाम रहने पर एसपी ने कल्यानपुर इंस्पेक्टर को हटाकर महिला प्रकोष्ठ भेजा है। जबकि तेज तर्रार थानेदारों में गिने जाने वाले अनूप सिंह को यहां का चार्ज दिया गया है। औंग प्रभारी को खखरेरू थाने का चार्ज दिया गया है।
कल्यानपुर थानेदार विनोद कुमार यादव प्रभारी महिला प्रकोष्ठ भेजे गए। करीब एक माह पहले रेवाड़ी में ट्रक चालक की हत्या कर शव को फेंका गया था। विनोद कुमार यादव मामले में निष्क्रियता बरते हुए थे। इसके अलावा, स्मैक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को थाने से छोड़ दिया था। इस तरह के मामले लगातार सामने आने के बाद इनकी थानेदारी खतरे में पड़ गई और आखिरकार एसपी ने उन्हें हटाकर महिला प्रकोष्ठ भेज दिया। इनकी जगह पर खखरेरू थाने में तैनात इंस्पेक्टर अनूप सिंह को कल्यानपुर थाने की कमान सौंपी गई है। औंग थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर को खखरेरू थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि औंग थाने में उनकी तैनाती रामपुर गांव में चोरी की घटना के खुलासे के लिए की गई थी। बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर छात्र को गोली मार दी थी। घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका। बिंदकी एसएसआई ब्रजेश बहादुर सिंह को औंग एसओ बनाया गया है। गाजीपुर एसओ आशीष कुमार सिंह को असोथर एसओ बनाया गया है। हुसैनगंज एसएसआई कमलेश पाल को गाजीपुर एसओ बनाया गया है।